फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली सी अनबन और पति बन गया हैवान, पत्नी को दी वो सजा कि चली गई जान

Fri, 16 Jun 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
मामूली सी अनबन क्या हुई, पति के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पत्नी को वो खौफनाक सजा दी कि उसकी जान चली गई। घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है। गांव अचीना निवासी एक युवक ने अनबन के चलते अपनी पत्नी को नहर में धक्का दे दिया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता के शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और महिला का शव बरामद कर लिया है। । फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव अचीना निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी पिंकी को पेट दर्द की दवा दिलाने वीरवार को दादरी के एक निजी अस्पताल में लाया था। गांव खातीवास के निकट नहर के पास अजय ने बाइक रोक ली और पिंकी को नहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक सड़क पर खड़े होकर लोगों से पिंकी को कैनाल से बाहर निकलवाने की मदद मांगने लगा। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते पिंकी नहर में डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना प्रभारी उदमीराम को दी।
विज्ञापन

शादी के बाद अकसर दोनों में झगड़ा हुआ करता था

Drowned
थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे मृतक महिला के पिता गांव पालड़ी निवासी अत्तर सिंह ने अपने दामाद पर उनकी बेटी की हत्या करने के आरोप लगाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति अजय कुमार पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका के पिता अत्तर सिंह ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियों पिंकी व मीनू की शादी अचीना निवासी अजय व राजेश दो सगे भाईयों के साथ की थी। राजेश और मीनू आराम से अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं लेकिन अजय और पिंकी में अक्सर अनबन रहती थी। अजय शादी के बाद से ही पिंकी के साथ झगड़ता रहा है। कई बार दोनों को समझाया भी गया लेकिन अजय अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

मौके वारदात पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब अजय से विवाहिता के कैनाल में गिरने की वजह जानी तो अजय ने कहा कि वह यहां से बाइक पर गुजर रहा था। जैसे ही लोहारू कैनाल आई पिंकी ने उसे बाइक रोकने को कहा और भागकर कैनाल में छलांग लगा दी। इसके बाद अजय ने पिंकी को बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया था।

सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर अचीना निवासी अजय कुमार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत अहलावत, जिला पुलिस प्रवक्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें