खिजराबाद-माजरी रोड पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव खिजराबाद वासी कमलजीत सिंह रात अपने मोटर साइकिल नंबर पीबी65 एल 7202 पर आ रहा था। इसी दौरान खिजराबाद-माजरी रोड पर खिजराबाद की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया।
हादसे में कमलजीत सिंह वासी खिजराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बलदेव सिंह वासी करतारपुर को गिरफतार करके उसके विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।