जुझार कंपनी की दो बसों के सवारी के लिए रेस लगाने के चक्कर में बाइक सवार कुचला गया, भड़के लोगों ने दो बसें तोड़ दीं। चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान चौक के पास यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद वहां मौजूद लोग भड़क गए और सवारियों को बाहर निकाल बसों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के सामने भी बसों में तोड़-फोड़ की और उनमें आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
हादसे में घायल हुए टिब्बा रोड निवासी अमजद को लोगों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बस चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टूटी हुई बसें भी कब्जे में ले ली हैं।
जानकारी के अनुसार अमजद खान मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर का रहने वाला है। यहां पर वह कढ़ाई का काम करता था।