फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तीन माह पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था रायकोट का युवक, ड्यूटी के दौरान गोलियां मारकर कत्ल

Fri, 17 Nov 2023 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

जगराज के पिता बलवीर सिंह की मौत हो चुकी है और उसकी मां सुखदीप कौर ने कड़ी मेहनत करके उसे पाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। जगराज के कत्ल के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि उसे कनाडा गए सिर्फ तीन महीने हुए थे।
विज्ञापन
जगराज सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायकोट के गांव नत्थोवाल के युवक जगराज सिंह का कनाडा के मिसिसागा में गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। जगराज तीन महीने पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। 28 वर्षीय जगराज किसी यार्ड में बतौर सुरक्षाकर्मी कार्यरत था। जब वह यार्ड में ड्यूटी कर रहा था तो दो लोग आए और उसे गोलियां मार कर फरार हो गए। जगराज को गंभीर हालत में मिसिसागा के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दी तीसरे वित्त विधेयक को मंजूरी, विस के अगले सत्र में पेश हो सकेंगे
विज्ञापन


नत्थोवाल के पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर जसवीर सिंह बुटर ने बताया कि आज तड़के घटना की खबर मिलने से गांव में मातम छा गया है। जगराज के पिता बलवीर सिंह की मौत हो चुकी है और उसकी मां सुखदीप कौर ने कड़ी मेहनत करके उसे पाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। जगराज के कत्ल के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि उसे कनाडा गए सिर्फ तीन महीने हुए थे। साथ ही उसने परिवार से कभी किसी के साथ झगडे़ या दुश्मनी का जिक्र भी नहीं किया था। परिवार को कनाडा पुलिस से जगराज के कत्ल के कारण पता लगने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें