फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजराः किले में पति का शव देखकर बेहोश हुई पत्नी, पास में पड़ी मिली कई सीरिंज

Sun, 13 May 2018 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
विज्ञापन
युवक का शव मिला
विज्ञापन
मनीमाजरा किले की चारदीवारी के अंदर खाली पड़े मैदान में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ युवकों की सूचना पर जब मृतक की मां और पत्नी मौके पर पहुंचीं तो शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। इसी दौरान इलाके में किले में डबल मर्डर की अफवाह फैल गई। सूचना पर पीसीआरकर्मी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बेहोश महिला को मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव के पास प्रयोग किए गए कई सिरिंज मिलने से नशे के ओवरडोज के कारण युवक की मौत की आशंका है।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। मृतक युवक की पहचान किला मोहल्ला निवासी काला के रूप में हुई है। यहां काला अपने परिवार के साथ रहता था। जानकारी के मुताबिक काला नशा करने का आदि था। शनिवार सुबह कुछ युवकों ने उसके घर आकर बताया कि काला किले के अंदर झाड़ियों में मरा पड़ा है। इसके बाद आनन-फानन में काला की मां और पत्नी रानी मौके पर पहुंचीं। वहां काला का शव देख उसकी पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।

इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और थोड़ी ही देर में डबल मर्डर की अफवाह फैल गई। सूचना पर पीसीआर पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और काला की पत्नी रानी को मनीमाजरा अस्पताल ले गई। डबल मर्डर की सूचना पर मनीमाजरा के थाना प्रभारी रणजीत सिंह और उसके बाद डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की पता चला कि मरने वाला काला नशा करने के आदि था। शुक्रवार रात को वहां किले के पीछे वाले मैदान में लगे एक पेड़ के नीचे इंजेक्शन से नशा कर रहा था। इस दौरान ओवर डोज के कारण उसकी मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन


रातभर झाड़ियों में शव पड़े रहने से उसके नाक के पास किसी चूहे व नेवले जैसे जनावर ने मांस काट कर खा लिया था। शव के पास बहुत सारे इस्तेमाल किए सिरिंज पड़े मिले। पुलिस ने इन सिरिंज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोपहर को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार के हवाले कर दिया। काले के तीन बच्चे भी हैं। पुलिस जांच में पता चला की वह काफी समय से इंजेक्शन लगाकर नशे का आदि हो गया था। वहीं इलाके के लोगों का कहना कि किले के अंदर वाले मैदान में आकर बहुत सारे युवक इस तरह का नशा करते हैं।

लोगों का कहना कि यह नशे के इंजेक्शन कहां से इतनी बढ़ी मात्रा में युवकों को मिलते हैं, यह बड़ा सवाल है। ड्रग इंस्पेक्टर ऐसे नशे के इंजेक्शन व अन्य दवाइयां बेचने वाले केमिस्ट के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते। कांग्रेसी नेता अशोक कुमार का कहना कि मनीमाजरा की दुकानों पर कभी ड्रग इंस्पेक्टर जांच करते या छापा नहीं मारते। उधर, एसएचओ रणजीत सिंह का कहना है कि शव के पास मिले इस्तेमाल किए गए सिरिंज से प्रतीत होता है कि युवक की मौत नशे के ओरडोज से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें