फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में कर रहा था खुलेआम यह गंदा काम, फेसबुक पोस्ट ने पहुंचाया जेल

Sun, 13 May 2018 03:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस ने शनिवार को एक शख्स को बस में हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले को दो महिलाओं ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शख्स मानसिक रोगी है और फेरी लगाता है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। आपको बता दें कि जिन दो महिलाओं ने इस वीडियो को पोस्ट किया था उन्होंने कोलकाता पुलिस के पेज पर भी इस वीडियो को शेयर किया था। 

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बस में हस्तमैथुन करने की कोशिश कर रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वो 15 दिन पहले बाजार जा रही थीं तब भी इसी शख्स ने उनके सामने अपनी पैंट उतार दी थी। 
विज्ञापन


महिलाओं ने जब बस कंडक्टर से इस मामले की शिकायत की तो उसने इस मामले को नजरअंदाज कर दिया।  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए, अब तो उनके पास सबूत भी है। 
कोलकाता पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है, केवल कोलकाता पुलिस के पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, हमने इस मामले में केस दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें