फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला व्यक्ति, मरने से पहले बेटी को भेजा ऑडियो मैसेज, ये वजह आई सामने

Thu, 27 Aug 2020 12:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

सेखोवाल इलाके में रहने वाले मनीष सेठी ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। इस बात का खुलासा मनीष सेठी की 12 साल की बेटी ने ऑडियो मैसेज सुनने के बाद किया। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाना दरेसी पुलिस को दी। पुलिस ने मनीष सेठी के भांजे सेखेवाल निवासी शुभम गुलाटी की शिकायत पर जालंधर कैंट में मायके वालों के पास रहने वाली मनीष की पत्नी दीपिका सेठी, सास मधुबाला, ससुर मुल्क राज, साला दीपक कुमार, रिशु चौधरी व दीपक की पत्नी तानिका शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। शुभम ने पुलिस को बताया कि उसके मामा का होजरी मैटीरियल का कारोबार है। उसकी शादी करीब 14 साल पहले आरोपी महिला दीपिका के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। 12 साल की बेटी और तीन साल का बेटा। शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका ने परिवार वालों के साथ मिल मनीष से मांग करनी शुरू कर दी थी। 

मनीष सभी की मांग पूरी करता रहा। वह छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर अपने मायके चली जाती थी। बाद में मनीष उसकी और अपने ससुराल वालों की मांग पूरी करने के बाद उसे वापस ले आता था। मार्च महीने में दीपिका फिर से नाराज होकर चली गई और लगातार मनीष को धमकी दी जा रही थी कि वह अपनी सारी जायदाद और सोने चांदी के जेवर दीपिका के नाम करे। इसके बाद ही दीपिका वापस आएगी। 
विज्ञापन


देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
 

Trending Videos
विज्ञापन

वह बच्चों को भी ले गई। दीपिका की बेटी परी ने अपने पिता को फोन किया और उसे ले जाने को बोला। परी ने पिता को यह भी बताया कि उसकी मां उससे मारपीट करती है। इसके बाद मनीष अपनी बेटी को जालंधर से बिना किसी को बताए यहां ले आया और आते ही थाना दरेसी में शिकायत दे दी। इसके बाद दीपिका ने भी परिवार वालों के साथ मिलकर एक शिकायत जालंधर पुलिस के पास दे दी। 

कुछ समय से मनीष को लगातार धमकी दी जा रही थी। इस कारण वह परेशान था। मनीष की बेटी अपनी बुआ के घर गई थी। वह देर रात मामा के साथ पिता मनीष को खाना देने के बाद वापस बुआ के घर ही आ गई। अगले दिन मनीष ने अपनी बेटी को एक ऑडियो मैसेज भेजा और कहा कि वह उसकी मां व ननिहाल वालों से काफी परेशान है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है।

कुछ समय बाद परिवार वालों ने मैसेज सुना तो वह वहां गए। मनीष ने घर को अंदर से बंद कर रखा था और किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर गए तो मनीष का शव लटक रहा था। जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें