कालका जोन के बिटना सियुडी में एक व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कालका पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संजय कुमार (44) कई दिनों से बीमार चल रहा था और मानसिक तनाव के कारण परेशान था। दो दिन पहले ही वह शोरूम में नौकरी पर लगा था।
मंगलवार रात को संजय घर में अकेला था और उसका बेटा जिम गया था। संजय की पत्नी भी रिश्तेदारी में शहर से बाहर हुई थी। करीब 9:30 बजे जब संजय का बेटा जिम से वापस लौटा तो उसने देखा कि पिता पंखे के साथ लटके हुए हैं। जब उसने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय को तत्काल फंदे से नीचे उतारा और कालका अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।