फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में सुसाइड नोट टाइप कर व्यक्ति ने लगाया फंदा

Fri, 17 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आत्म हत्या
विज्ञापन
बापूधाम कॉलोनी में दो लड़कों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। मोबाइल फोन में लिखे सुसाइड नोट में मोहल्ले में रहने वाले दो लड़कों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विजय शर्मा (32) ने अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने फंदा लगाने से पहले अपने मोबाइल में एक सुसाइड नोट भी टाइप किया था, इसमें कॉलोनी के रम्मी और जॉनी पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

सेक्टर-26 के एसएचओ चिरंजीलाल ने बताया कि विजय ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी है। उस समय बच्चे और बीवी घर पर नहीं थी। जब वे आए तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद खिड़की से देखने पर उसने पति को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीसीआर पहुंची और विजय को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उसके मोबाइल में एक सुसाइड नोट में दो लड़कों रम्मी और जॉनी के नाम हैं, इन पर मृतक ने आरोप लगाया है कि दोनों उसे परेशान करते थे, इस कारण उसने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि लड़के उसको किसी महिला के नाम पर ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे वह काफी समय से परेशान था। विजय ड्राइवरी करता था और किसी की टैक्सी चलाता था। वह बापूधाम में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था।

पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जिन दो लड़कों के नाम सुसाइड नोट में मिले हैं, उसे वेरिफाई किया जा रहा है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें