शादी को दो साल हुए थे कि युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इसके पीछे की वजह सामने आई तो सब हैरान रह गए। मामला पंजाब के बटाला का है। श्री हरगोबिंदपुर के गांव बहादुरपुर रजोया में ससुरालियों और पत्नी से तंग पति ने घर के कमरे में लगे पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की मां के बयानों पर थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने पत्नी, सास, साली और एक अज्ञात व्यक्ति समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि मां के बयानों पर जगदीप कौर पत्नी, सास सुरिंदर कौर, साली लवप्रीत कौर और एक अज्ञात युवक समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
घरेलू कलह के चलते किया सुसाईड
suicide
- फोटो : Demo Pic
पुलिस को दिए बयानों में बलजीत कौर मां ने बताया कि उसके बेटे संदीप सिंह (28) की शादी दो साल पहले जगदीप कौर वासी संतनगर से हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा चलता होता था। कुछ दिन पहली उसकी बहू जगदीप कौर अपने पति संदीप सिंह से झगड़कर मायके चली गई।
इसके बाद आरोपी पत्नी और ससुराली उसके बेटे को धमकाने लगे कि वह उस पर पुलिस में मामला दर्ज करवा देंगे। ससुरालियों की धमकियों से उसका बेटा संदीप मानसिक तौर पर परेशान रहता था। शुक्रवार को वह अपने कमरे में गया और कमरा बंद कर लिया। जब लंबे समय तक वह बाहर न आया तो उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो उसके बेटे ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।