सेक्टर-9 के पुलिस हेड क्वार्टर के बाहर एक ब्वायफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा हो गया। युवक का रवैया युवती के प्रति ज्यादा गुस्से वाला था।
यह दोनों ही अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं जो शहर घूमने के लिए आए हुए थे। यह दोनों पुलिस हेड क्वार्टर में शहर को छोड़ने की मंजूरी पत्र लेने के लिए आए थे लेकिन हेड क्वार्टर के बाहर निकलते ही दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
यहां पर एक युवक ने बीच में हस्ताक्षेप कर दोनों को आगे भेज दिया जबकि युवक और युवती दोनों हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के बाहर पहुंचे तो युवक ने युवती को पीटना शुरू कर दिया।
यहां मौजूद आसपास के लोगों ने युवती के ब्वायफ्रेंड को रोका। लोग युवक को पीटने भी लगे थे लेकिन गर्ल फ्रेंड ने उन्हें रोका। इस पर पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई लेकिन ब्वायफ्रेंड ने लोगों से माफी मांगनी शुरू कर दी इसके बाद लोगों ने पुलिस के आने से पहले ही युवक और युवती को जाने दिया।
युवक ने कहा कि उनकी दिल्ली से फलाइट है ऐसे में उनकी फ्लाइट छुट जाएगी जिस पर लोगों ने उन्हें जाने दिया। युवक और युवती यहां से थ्री व्हीलर पर बैठकर रवाना हो गए।