फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMCH32 की पांचवीं मंजिल ने स्वीपर ने लगाई छलांग, कई दिनों से चल रहा था परेशान

Tue, 09 May 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घायल स्वीपर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 के पांचवीं मंजिल से सोमवार देर रात एक स्वीपर ने छलांग लगा दी। अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती करवाया। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय विनय कुमार जीएमसीएच-32 में कांट्रैक्ट पर स्वीपर की पोस्ट पर तैनात है।  
विज्ञापन


दो वजह आ रही हैं सामने
हालांकि हादसे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन वहां मौजूद कुछ कर्मचारी तरह-तरह की बातें कह रहे थे।  एक पक्ष का कहना था कि विनय का नाम किसी चोरी में फंसाया जा रहा था, जिसके कारण उसने छलांग लगा दी। वहीं कुछ अन्य कर्मियों  का कहना था कि ड्यूटी नहीं मिलने से वह निराश था इसलिए उसने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्वीपर विनय कुमार पांचवीं मंजिल से सिर के बल नीचे आ गिरा। उसके छलांग लगाने के दौरान किसी की भी नजर नहीं पड़ी थी। जैसे ही वह नीचे गिरा, वहा तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसको तुरंत उठाकर इमरजेंसी में भर्ती करवाकर चौकी पुलिस को सूचना दी।

बयान व जांच से होगा खुलासा : पुलिस
जीएमसीएच-32 चौकी पुलिस के अनुसार स्वीपर द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में इमरजेंसी वार्ड से छलांग लगाने का मामला हुआ है। हालांकि हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। होश में आने पर उसके बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

  पीजीआई व जीएमसीएच-32 में पहले भी हुए ऐसे हादसे
गौरतलब हो कि पीजीआई और जीएमसीएच-32 में ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके है। मरीजों द्वारा आर्थिक या मानसिक तौर पर परेशान होकर छत से छलांग लगाकर जाने देने के कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें