जीरकपुर पुलिस ने एक युवक को आधा किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सबरे आलम (32) निवासी बछौली, फैजाबाद (यूपी) के रूप में हुई है। वह जीरकपुर के गोदाम एरिया में रहता है। आरोपी को पुलिस आज डेराबस्सी की अदालत पेश करेगी।
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई नरिंदर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। सोमवार को पभात क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से आधा किलो गांजा बरामद हुआ।