फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: छोटे भाई की हत्या कर शव बेड में छिपाया, नशे के आदी हैं दोनों भाई, फ्रिज बेचने पर हुआ था विवाद

Thu, 09 May 2024 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

नडाला की हिम्मत सिंह कॉलोनी वासी कुलविंदर सिंह और और सुखविंदर सिंह रहते थे। उनके पिता अजीत सिंह जीरकपुर में एक निजी कम्पनी में नौकरी है। कुलविंदर (26) और सुखविंदर (22) नशे के आदी थे और नशे की पूर्ति के लिए दोनों ने धीरे-धीरे घर का सारा सामान बेच दिया था।
विज्ञापन
कपूरथला में हत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के कस्बा नडाला में एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के लिए बेड में छिपा दिया। आरोपी ने भाई की हत्या के बाद अपने पिता को फोन पर सूचना दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी भुलत्थ और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शव गृह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 व 201 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नडाला की हिम्मत सिंह कॉलोनी वासी कुलविंदर सिंह और और सुखविंदर सिंह रहते थे। उनके पिता अजीत सिंह जीरकपुर में एक निजी कम्पनी में नौकरी है। कुलविंदर (26) और सुखविंदर (22) नशे के आदी थे और नशे की पूर्ति के लिए दोनों ने धीरे-धीरे घर का सारा सामान बेच दिया था।
विज्ञापन


डीएसपी भुलत्थ ने बताया कि कुछ दिन पहले सुखविंदर सिंह ने नशे की पूर्ति के लिए घर में पड़ा फ्रिज बेच दिया था। जिसको लेकर दोनों भाइयों में बहस भी हुई। इसी रंजिश में कुलविंदर सिंह ने सुखविंदर सिंह की हत्या कर दी और उसके शव को बेड में छुपा दिया। वारदात के बाद कुलविंदर सिंह ने अपने पिता अजीत सिंह को सूचना दे दी। और फरार हो गया।  

इसके बाद अजीत सिंह ने पुलिस को सूचित किया और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बेड बॉक्स से सुखविंदर सिंह के शव को बरामद कर लिया। डीएसपी सुरिंदर पाल सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें