फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा के नाम से वेबसाइट बनाने वालों पर केस

Tue, 15 Apr 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के नाम पर वेबसाइट बनाने वाली कंपनी और उसके अधिकारियों पर मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन


जांच में पुलिस ने बताया कि मिल्खा सिंह के नाम पर वेबसाइट वेबिक डोमेंस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्ट्रड है।

वेबसाइट बनाने वाली कंपनी दिल्ली से संबंधित है। पुलिस ने वेबसाइट बनाने वाली कंपनी और उनके अधिकारियों का सारा रिकार्ड हासिल कर लिया है। जल्द ही मामले में शिकायतकर्ता के बयान दर्जकर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। साइबर सेल ने वेबसाइट बनाने वाले तक पहुंचने के लिए यूएस से आईपी एड्रेस मांगा था।

मिल्खा सिंह के वकील तरमिंदर सिंह ने 16 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि मिल्खा सिंह के नाम से किसी ने वेबसाइट बना ली है और वेबसाइट बनाने से पहले मिल्खा सिंह से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में कहा था कि वेबसाइट बनाने वाली कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की जाएं। उन्होंने बताया था कि भाग मिल्खा भाग फिल्म रिलीज होने के बाद ही वेबसाइट बनाई गई थी।

उन्होंने कहा कि वेबसाइट बनाने वाले कंपनी और उसके अधिकारियों पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें