फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लड़की की दूसरे संप्रदाय में शादी पर बवाल

Wed, 13 Aug 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते सप्ताह लापता हुई लड़की के अंतरधर्म विवाह की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने हिंदू संगठनों के सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों के साथ पुराना हमीदा में बाजार बंद करवा हमीदा चौकी पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (कुरुक्षेत्र-सहारनपुर) के खानचंद चौक पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा।

इस दौरान थाना सदर यमुनानगर प्रभारी सचिन ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जाम लगाकर खड़े लोग लड़की की बरामदगी और हमीदा चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच गुस्साए लोगों द्वारा जाम में फंसी उत्तराखंड रोडवेज की बस का शीशा भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तनाव बढ़ते देख पुलिस बल तैनात किया गया

तनाव की स्थिति को बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल सहित यातायात पुलिस प्रभारी नरेंद्र राणा और डीएसपी सुरेश कौशिक मौके पर पहुंचे और क्षेत्र के मौजिज लोगों के हस्तक्षेप से गुस्साए लोगों को शांत कर करीब एक घंटे के बाद जाम खुलवा दिया गया।

इसके बाद भी रात करीब साढ़े दस बजे तक हमीदा चौकी में हिंदू संगठनों के सदस्यों सहित परिजनों की पुलिस से बातचीत हुई। सूत्रों की मानें तो परिजनों और पुलिस के बीच हुई बातचीत में कोई हल नहीं निकला।

इस पर परिजनों ने बुधवार को एसपी शशांक आनंद से मिलने का फैसला किया है। पुराना हमीदा क्षेत्र की पीर वाली गली से गत तीन अगस्त को एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया।

युवक पर लड़की के अपहरण का आरोप

परिजनों ने चार अगस्त को हमीदा चौकी में शिकायत दी और क्षेत्र के ही एक समुदाय के युवक पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने लड़की की दादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था।

सप्ताह बीतने के बाद भी जब पुलिस द्वारा लड़की का कोई सुराग नहीं लगाया जा सका, तो 11 अगस्त को परिजन हिंदू संगठनों सहित दर्जनों लोगों ने हमीदा चौकी में जमकर बवाल किया था और दो दिन में लड़की बरामद न किए जाने पर चौकी को आग के हवाले करने की धमकी दी थी।

मंगलवार को जैसे ही परिजनों को लड़की द्वारा अंतरधर्म करने की खबर लगी, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने हिंदू संगठनों के सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों के साथ पुराना हमीदा क्षेत्र में रोष मार्च निकाल बाजार को बंद करवा दिया।

बाद में हमीदा चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि हमीदा पुलिस ने पता होने के बाद भी उनकी लड़की उन्हें नहीं सौंपी।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करने को मांगी रिश्वत

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा लड़की की बरामदगी के नाम पर लाखों रुपये मांगे गए थे। इसके बाद गुस्साए लोग चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने और लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर एनएच-73 कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर पहुंच गए, जहां उन्होंने खानचंद चौक पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस बल सहित थान सदर यमुनानगर प्रभारी सचिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर खड़े लोगों को समझाने को प्रयास किया। डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि किसी अनहोनी घटना को रोकने के लिए आरोपी लड़के के घर के पास पुलिस तैनात की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें