फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की बीमारी का बहाना बना युवक को बुलाया, फिर बना ली अश्लील वीडियो और कर दी ये मांग

Wed, 28 Aug 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक महिला ने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर एक व्यक्ति को बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो तैयार कर उससे पंद्रह लाख रुपये की मांग की। धनराशि नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित बलजिंदर सिंह निवासी कोकरी वैरणी वाल थाना अजीतवाल जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उससे संजना निवासी गांव बूटर रोशन शाह तहसील जीरा (मौजूदा निजामद्दीन बस्ती फिरोजपुर शहर) ने मोबाइल फोन कर कहा कि उसका बेटा बीमार है और अनाथ आश्रम वाला चौक फिरोजपुर कैंट बुलाया। 

विज्ञापन

जैसे ही बताई हुई जगह पर पहुंचा तो संजना उसे एक कमरे में ले गई। कमरे में पहले से ही आरोपी मौजूद थे। आरोपी कश्मीर सिंह निवासी बूटे वाला, जसदेव सिंह निवासी पंडोरी खत्रियां जीरा, रणवीर सिंह निवासी न्यू आबाजी सतिया वाला, भोली निवासी लक्खोके बहराम व संजना ने जबरदस्ती उसके कपड़े उतार दिए। कपड़े उतारने के बाद उसका अश्लील वीडियो तैयार किया। 

इसके बाद आरोपियों ने उससे पंद्रह लाख रुपये की मांग की। धनराशि नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह बलजिंदर आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने छापामारी कर आरोपी संजना, कश्मीर सिंह, जसदेव सिंह व भोली को गिरफ्तार किया है। रणवीर सिंह फरार है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार के मुताबिक फरार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें