पुलिस ने सूचना के आधार पर जालंधर के आंबेडकर चौक से आरोपी राकेश कुमार को 11 मई को गिरफ्तार किया। जबकि 13 मई को दूसरे आरोपी रजत कुमार उर्फ पीए को फगवाड़ा से चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि इनका तीसरा साथी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों आरोपी मिलकर पंजाब के सीएम के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर, दिल्ली के सीएम केजरीवाल के नाम पर फोन पर राजनीतिक फायदा दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। आरोपी राजस्थान के विधायक का पीए बनकर टिकट दिलाने की बात कर ठगी कर रहे थे। इनके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में कई मामले दर्ज हैं।
आरोपी गौरव शर्मा के कई अंतरराष्ट्रीय तस्करों से संबंध है। जबकि तस्करों से नशा मंगवाकर कई प्रदेशों में सप्लाई करते हैं। गौरव शर्मा को दिग्गज वकील सहायता भी करते हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे कई अहम खुलासे हो सकते हैं।