पति और परिवार से मिलने गांव गई महिला अपनी 12 साल की बच्ची को चाचा के पास छोड़ गई। आरोपी चाचा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची की मां पति के साथ घर लौटी तो बेटी ने आपबीती मां और पिता को बताई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना जमालपुर में शिकायत दी गई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के रहने वाले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि पति परिवार वालों के पास गया था। उसे भी किसी काम से गांव जाना था लेकिन बच्ची को वहां नहीं ले जा पा रही थी। उसने सुरक्षा के लिहाज से बच्ची को चाचा के पास छोड़ दिया। मगर आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने बच्ची को इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी। जब बच्ची की मां और पिता घर लौटे ते घबराई बच्ची चुपचाप थी। बच्ची की मां ने उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद आरोपी की शिकायत पुलिस से की गई। जांच अधिकारी एएसआई बरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।