फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लुधियाना के कारोबारी ने पत्नी संग नहर में लगाई छलांग, लोगों ने व्यक्ति को बचाया, पत्नी की तलाश

Fri, 15 Sep 2023 07:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

जानकारी के अनुसार सरहिंद के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन आनंद शर्मा ने बताया कि उनकी लुधियाना में गारमेंट की फैक्टरी है। उन्होंने लुधियाना के कुछ लोगों से चार वर्ष पहले 40 लाख का कर्ज चार फीसदी ब्याज दर पर लिया था।
विज्ञापन
किरण शर्मा की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती आनंद शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के एक कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर अपनी पत्नी के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। नहर पर मौजूद कुछ लोगों ने व्यक्ति को तो बचा लिया मगर पत्नी बह गई। दोनों की पहचान लुधियाना के हेबोवाल के कपड़ा व्यापारी आनंद शर्मा और किरण शर्मा के तौर पर हुई है। नहर में कूदने से पहले आनंद शर्मा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने कुछ लोगों के नाम लिखे। यह भी लिखा कि उसे और उसकी पत्नी को मरने के लिए मजबूर किया गया है। उधर, आनंद शर्मा के बेटे लखन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरहिंद के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन आनंद शर्मा ने बताया कि उनकी लुधियाना में गारमेंट की फैक्टरी है। उन्होंने लुधियाना के कुछ लोगों से चार वर्ष पहले 40 लाख का कर्ज चार फीसदी ब्याज दर पर लिया था। वह 80 लाख का ब्याज अदा कर चुका है। इसके अलावा 42 लाख का कर्ज छह फीसदी ब्याज पर अलग से लिया था और 90 लाख ब्याज दे चुके है। 

बीते वर्ष फैक्टरी में घाटा होने हो गया था। जिन लोगों को सामान दिया था, उन्होंने भुगतान नहीं किया। यही वजह है कि पूरा कर्ज नहीं चुका पाया था। इसके बाद कर्ज देने वाले लोग परेशान करने लगे और अपने आफिस में बुला दूसरों के सामने जलील भी करते थे। 
विज्ञापन


पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त लोगों ने उनका घर भी अपने नाम पर करवा लिया और उन्हें बेघर कर दिया। किराये के मकान पर भी वह लोग आकर परेशान करते थे और परिवार को खत्म करने की धमकी भी देते थे। इससे वह परेशान रहने लगा। बाद में सुसाइड करने का फैसला किया। बेटे लखन शर्मा ने बताया कि सुसाइड से पहले उनकी माता ने फोन पर बात की थी। ऐसा कुछ भी नहीं करने को कहा। मगर बाद में पता चला कि उसके माता-पिता दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नहर में लापता महिला की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें