फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की साली को प्रेम जाल में फांसा, शादी का झांसा दिया और फिर...

Fri, 21 Jul 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
युवक ने भाई की साली को प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और उसके साथ खौफनाक कांड कर दिया, जिसमें भाई ने भी साथ दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। अपने बड़े भाई की साली को शादी का झांसा दे एक व्यक्ति ने उससे दुराचार किया। पीड़िता के जीजा ने भी आरोपी का साथ दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी आरोपी नहीं आया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी बहन की शादी मई 2011 में हुई थी। शादी के बाद उसका अपनी बहन के घर आना जाना था। आरोपी उसे वहीं पर मिला और उन दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। उन्होंने अपने घरों में भी बात कर ली। उसके बाद आरोपी उनके घर आया और उसे बहला फुसला कर दुराचार किया।

इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। जब बात घर के बड़ों के ध्यान में आई तो आरोपी उससे शादी करने के लिए मान गया लेकिन आरोपी ने उससे शादी नहीं की। उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। मामले में जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दोनों आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें