फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने हाथों में हाथ डाल मौत को लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ जीने मरने की कस्में खाने वाले प्रेमी जोड़े ने हाथों में हाथ डाल कर हंसते हुए मौत को गले लगा लिया। हरियाणा के रोहतक में दोनों ने धोलाधार एक्सप्रैस के आगे कृद कर जान दे दी।
विज्ञापन


जीआरपी सब इंस्पेंक्टर सतीश के मुताबिक युवक की शिनाख्त फतेहाबाद के टोहाना के गांव नंगल निवासी अमन के रूप में हुई है। अमन वर्तमान में गुड़गांव में नौकरी करता था।

परिजनों के मुताबिक अमर दो-तीन दिन पहले घर से गुड़गांव जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद शनिवार को सीधा उसकी मौत की खबर घर पहुंची। दूसरी ओर अमन के साथ मरने वाली लड़की की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। जीआरपी ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वोटर कार्ड और मोबाइल से हुई अमन की पहचान

जीआरपी के सतीश ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि ट्रेन के आगे कूद कर एक लड़का और लड़की ने अपनी जान दे दी है। शवों की जांच करते समय युवक की जेब से एक वोटर आई कार्ड और मोबाइल मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो गई। लड़की के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।

जीआरपी अधिकारियों को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में लड़की की शिनाख्त करने के लिए पुलिस को और मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही लड़की की पहचान भी कर ली जाएगी।

हाथ में हाथ डाल कर आ गए थे ट्रेन के सामने
इस मामले में रेलवे अधिकारी खुल कर कुछ भी बताने से बच रहे हैं लेकिन दबी जुबान में कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उक्त लड़का और लड़की पहले पटरी के साइड में थे और बाद में ट्रेन के आने पर हाथ में हाथ डाल कर पटरी पर आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें