एक शख्स की चार गर्लफ्रेंड और एक से चार बच्चे। यह सच सामने आया तो सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई, पुलिस भी चकरा गई। मामला हरियाणा के पानीपत का है। लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ गलत काम करने का एक मामला सामने आया है।
आरोपी ने अलग-अलग स्थान पर चार नाबालिग किशोरियों को अपने पास रखा था। एक लड़की की तलाश में पानीपत पहुंची सोनीपत पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के चाचा को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में लव जेहाद के एंगल पर जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
सोनीपत की खरखौदा थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात पानीपत के किशनपुरा के एक मकान पर छापा मारकर यहां पर किराये पर निवास कर रहे अशोक उर्फ इलियास मूल निवासी बड़ौती जिला बागपत, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया है। इलियास ने अशोक नाम से मकान को किराये पर लिया था।
इलियास का भतीजा 40 वर्षीय साबिर पुत्र हनीफ मूल निवासी गांव सूप बड़ौत, जिला बागपत की कथित पत्नी बसंती, सोनीपत के खरखौदा के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करती है।
17 साल की नाबालिग का अपहरण करके फरार
लव, सेक्स और धोखा
वहीं साबिर, बसंती के पास आता जाता रहा है। इधर, साबिर अपनी पत्नी बसंती की मदद से तीन मई को भट्ठे से 17 वर्षीय एक किशोरी का अपहरण कर फरार हो गया। पांच मई को लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने साबिर के खिलाफ किशोरी के अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया।
इधर, पुलिस की जांच में पता चला कि साबिर ने किशोरी के अपहरण की यह चौथी वारदात की है। पुलिस ने ईंट भट्टे पर जाकर साबिर की कथित पत्नी बसंती से भी पूछताछ की। पुलिस की जांच में पता चला कि बसंती के साबिर से चार बच्चे हैं और दोनों बिना विवाह के ही साथ रह रहे हैं। बसंती ने बताया कि साबिर की दो और प्रेमिका है जिन्हें साबिर ने अन्य स्थलों पर रख रखा है।
पुलिस ने बसंती से मिली सूचना के आधार पर किशनपुरा में साबिर के चाचा इलियास के निवास पर छापा मारा। इलियास, किशनपुरा में किराये के मकान में अशोक के नाम से निवास कर रहा था। पुलिस की जांच में पता चला कि साबिर, सोनिया को लेकर इलियास के पास आया था और यहां से दोनों अज्ञात स्थान पर चले गए।
पुलिस ने चाचा को हिरासत में लिया
गिरफ्तार
खरखौदा पुलिस की टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने साबिर के चाचा अशोक उर्फ इलियास को हिरासत में ले लिया। पुलिस इलियास को लेकर किशनपुरा चौकी पहुंची और यहां पर उससे सोनिया व साबिर को लेकर गहन पूछताछ की। पुलिस ने इलियास के मोबाइल फोन की भी जांच की है।
खरखौदा पुलिस की टीम इलियास को साथ लेकर साबिर व किशोरी की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि साबिर ने अपनी एक प्रेमिका को कुटानी रोड, पानीपत में भी रख रखा है। दूसरी ओर, किशनपुरा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि खरखौदा पुलिस एक किशोरी व इसका अपहरण करने वाले साबिर की तलाश में पानीपत आई थी।
साबिर व किशोरी को पनाह देने वाले इलियास को किशनपुरा से हिरासत में लेकर खरखौदा पुलिस को सौंप दिया गया है। खरखौदा पुलिस ने इलियास से पूछताछ की और उसे अपने साथ लेकर साबिर की तलाश के लिए निकल गई। समाचार लिखे जाने तक सोनीपत पुलिस, पानीपत पुलिस के सहयोग से यमुना नदी किनारे के गांव में छापेमारी की तैयारी कर रही थी।