फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकटों की दलाली में युवक पकड़ा, पर्सनल आईडी से निकाल कर बेच रहा था टिकट

Sun, 13 May 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
train ticket
विज्ञापन

आरपीएफ की विजिलेंस टीम ने छापा मारकर रेलवे के तत्काल टिकटों की दलाली करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। आरोपी प्रतिबंधित समयावधि में रेलवे के तत्काल टिकटों को पर्सनल आईडी से निकाल कर बेच रहा था। इसके पास से दो तत्काल आरक्षण के टिकटों के अलावा 5100 रुपये, लैपटॉप, मोडम, प्रिंटर आदि बरामद किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल की आरपीएफ विजिलेंस प्रभारी अनिल कुमार व रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी सोनी शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने रुड़की रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक दुकान में छापा मारकर पर्सनल आईडी से प्रतिबंधित समयावधि में तत्काल टिकट बेचने वाले एक दलाल धर दबोचा। आरोपी के पास से दो तत्काल आरक्षण के टिकट बरामद किए। इसमें एक टिकट शहोती शर्मा व अनीता शर्मा के नाम से दिल्ली-निजामुद्दीन से नागपुर जाने वाली संपर्क क्रांति का था।

दूसरा टिकट स्लीपर क्लास का 18 मई का है। यह टिकट दीपक कुमार व गुलशन कुमार के नाम का था। टीम ने बताया कि कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि स्टेशन के पास स्थित कुछ एजेंसी संचालकों की ओर से रेलवे यात्रियों को पर्सनल आईडी से प्रतिबंधित समय में तत्काल का टिकट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

train ticket booking
एक टिकट पर 400 से 500 रुपये तक अधिक लिए जा रहे हैं। टीम आरोपी को पकड़कर आरपीएफ चौकी ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरविंद्र सिंह निवासी यादवपुरी, रामनगर बताया। उसने बताया कि उसकी रेलवे स्टेशन के पास कोहली टूर एंड ट्रेवल के नाम से दुकान है।

पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह दस से साढ़े दस बजे तक तत्काल एसी का टिकट केवल आरक्षण काउंटर से दिया जा सकता है। स्लीपर तत्काल का आरक्षण का टिकट सुबह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक दिया जाता है। इस समयावधि के बाद रेेलवे से अधिकृत निजी एजेंसी तत्काल टिकट निकाल सकती है। जबकि पकड़े आरोपी की ओर से सुबह सवा दस बजे से तत्काल टिकट निकाला गया था। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

टीम में यह थे शामिल       
रुड़की रेलवे स्टेशन केे पास पर्सनल आईडी से तत्काल के टिकट निकाल कर आरक्षण की दलाली करने वाले को पकड़ने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ जेएस चौहान, कांस्टेबल अशोक कुमार, प्रकाश चंद जदली, संजय कुमार, आरपीएफ विजिलेंस कांस्टेबल हरवीर सिंह, राजीव वशिष्ठ शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें