फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की युवती से पहले प्यार, फिर सेक्स और अब धोखा

Wed, 31 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पंजाब की एक शादी में मेहमान बनकर आई यूपी की युवती पंजाब के युवक से प्यार कर बैठी, यही उसकी बड़ी भूल साबित हुई। उत्तरप्रदेश से अपने रिश्तेदारों से मिलने लुधियाना आई एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी उससे मिलने के लिए उत्तरप्रदेश भी गया और वहां पर होटल में उसके साथ दुराचार किया। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। जब उसने आरोपी की मां को सारी बात बता कर शादी करने की बात कही तो आरोपी की मां भी मुकर गई।

युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डाबा की पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्रीत नगर के रहने वाले चरणप्रीत सिंह उर्फ राजा और गोबिंद कौर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता उत्तरप्रदेश की रहने वाली है

पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक वह उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। लुधियाना में उसके रिश्तेदार रहते हैं। वह कुछ दिन पहले उनके घर शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आई और कुछ दिन वहीं रही। इसी दौरान आरोपी चरणप्रीत के साथ उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद वह अपने गांव चली गई।

आरोपी उससे मिलने के लिए वहां आ गया और दोनों एक होटल में रहे। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। एक अन्य होटल में आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। जब उसने चरणप्रीत से बात की तो वह शादी करने से साफ मुकर कर वहां से चला गया।

आरोपी की मां ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि अभी दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।

बलजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित अभी मानसिक रुप से परेशान चल रही है। उसके कुछ ठीक होने के बाद ही उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें