फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर प्रेमी जोड़ा फरार

Fri, 28 Nov 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े को पकड़कर यूपी लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी ओवरटेक करते हुए शुक्रवार गांव हरनौली के पास चार फुट गड्ढे में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन पुलिस जवान, लड़की और आठ लोग घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं मौका पाकर प्रेमी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को जगाधरी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जगाधरी पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि चार बच्चों का पिता उन्नाव जिला निवासी 45 वर्षीय पड़ोस में रहने वाली लड़की को बहला फुसलाकर हिमाचल से सटे कालाआंब ले आया था।

प्रेमी जोड़े दो महीने से यहां रह रहे थे। लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ उन्नाव पुलिस को बेटी के अपहरण की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

फरार आरोपी के खिलाफ शिकायत

उन्नाव पुलिस को प्रेमी जोड़े का सुराग लगने के बाद लड़की के परिजनों के साथ कालाआंब पहुंचकर लड़की और उसके प्रेमी को दबोच लिया था। बिलासपुर से होते हुए उन्नाव पुलिस से जगाधरी की ओर जा रही थी।

गांव हरनौली के पास पुलिस गाड़ी चालक ने दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने को प्रयास किया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे चार फुट गड्ढे में गिर गई। गाड़ी में प्रेमी जोड़े समेत सभी पुलिस जवान घायल हो गए।

राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर उन्नाव पुलिस की एक महिला कांस्टेबल, तीन पुलिस कर्मचारी, बरामद लड़की और उसके परिजन सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस की गिरफ्त से प्रेमी फरार हो गया। जगाधरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में दाखिल करवाया। उन्नाव पुलिस ने गिरफ्तार से फरार आरोपी के खिलाफ जगाधरी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें