प्रेम-प्रसंग परवान न चढ़ने से आहत घर से भागे प्रेमी जोड़े ने उठाया चौंकाने वाला कदम। मामला हरियाणा के चरखी-दादरी का है। प्रेम-प्रसंग परवान न चढ़ने से आहत गांव बधवाना निवासी एक प्रेमी जोड़े ने रविवार सुबह सल्फास निगल लिया।
दोनों शनिवार शाम से ही घर से लापता थे। परिजनों को दोनों गांव बलाली सीमा के समीप खेतों में मिलें। इस दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत के चलते दादरी के सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पीजीआई में उपचाराधीन युवती के अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। गांव बधवाना निवासी युवक 23 वर्ष व युवती करीब 17 वर्ष के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
दोनों के परिजन इसे लेकर उन्हें कई बार समझा भी चुके थे। शनिवार को रहस्मय परिस्थितियों में दोनों गांव से लापता हो गए। मामले का पता चलने पर युवती के परिजनों ने युवक के फोन पर संपर्क किया तो उसने महेंद्रगढ़ होने की बात उनसे कहीं।