फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए में हारने पर इतनी बढ़ी नाराजगी, जीतने वाले पर दाग दीं गोलियां

Sat, 21 Nov 2020 06:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में जुए में हुई हार से नाराज युवक ने जीतने वाले पर गोली चला दी। हालांकि समय रहते युवक पीछे हो गया और बाल बाल बच गया। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


लुधियाना के छावनी मोहल्ला इलाके में दरेसी ग्राउंड के पास शुक्रवार देर रात कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इस दौरान मनीष कुमार बाजी जीत गया जबकि कालू, रिक्की, सिक्की और शिव हार गए। 


जुआ हारने के बाद आरोपी मनीष को पैसे देने के लिए उसके साथ छावनी मोहल्ला उसके घर चले गए। वहां पैसों के लेन देन के चलते मनीष का आरोपियों से विवाद हो गया। इसके बाद रोहित उर्फ कालू ने रिवाल्वर निकाली और मनीष पर तीन-चार फायर किए। हालांकि ऐन मौके पर पीछे हो जाने के कारण मनीष की जान बच गई। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में छावनी मोहल्ला निवासी मनीष की शिकायत पर रोहित उर्फ कालू, उसके साथी रिक्की, सिक्की और शिव के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें