फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलांते मॉल के बाहर गन प्वाइंट पर बिजनेसमैन की पत्नी से लूटी होंडा सिटी, मचा हड़कंप

Sat, 11 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार लूट के बारे में जानकारी लेती पुलिस
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शहर के फेमस एलांते मॉल के बाहर से शुक्रवार रात करीब नौ बजे दो अज्ञात लुटेरे गन प्वाइंट पर एक बिजनेसमैन की पत्नी से होंडा सिटी कार लूटकर फरार हो गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब महिला अपनी सहेली के साथ मॉल में शापिंग करने के जा रही थी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही मॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 9 बजे सेक्टर-19 निवासी निधि अपनी सहेली नवनीत कौर की होंडा सिटी कार में एलांते मॉल शॉपिंग के लिए जा रही थीं। सहेली की कार वह खुद ड्राइव कर रही थीं जबकि नवनीत बगल की सीट पर बैठी थीं। मॉल में पहले से ही निधि की बेटी, बेटा और पति गुरेन्द्र्रप्रीत सिंह मौजूद थे।

निधि कार लेकर जैसे ही एलांते मॉल के गेट नंबर तीन के पास पार्क करने पहुंचीं तभी दो अंजान युवक गाड़ी के पास आए और निधि पर पिस्टल तान दी। दोनों लुटेरों ने शोर न मचाने की ताकीद करते हुए दोनों को गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। निधि और उनकी सहेली सहम गईं और कार से नीचे उतर आईं। इसके बाद दोनों युवक कार लेकर फरार हो गए। उनके भागते ही दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज
एलांते मॉल के बाहर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर ईस्ट डीएसपी हरजीत कौर, इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जेडपी खान, सेक्टर-19 प्रभारी देवेंन्द्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मॉल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। 
विज्ञापन

आरोपियों की उम्र 22 से 25 साल के बीच

घटना की जानकारी लेती पुलिस
वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी दिखने में 22 से 25 साल की उम्र के लग रहे थे। आरोपियों ने जींस और टी-शर्ट डाली हुई थी। एक आरोपी के टी-शर्ट का कलर हल्के पीले रंग जबकि दूसरे की टी-शर्ट का कलर गहरे रंग का था। पीड़िता ने बताया कि दोनों की हाइट करीब साढ़े पांच फिट रही होगी। 

आरोपियों के बनेंगे स्कैच
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ लूट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर लुटेरों का स्कैच बनवाया जाएगा ताकि आरोपियों की शिनाख्त हो सके। 

पीड़िता की जुबानी
35 वर्षीय निधि ने बताया कि शुक्रवार को वह कुछ काम से जीरकपुर गई थीं। वहां से वह अपनी सहेली नवनीत कौर के साथ उसकी होंडा सिटी कार को ड्राइव कर एलांते मॉल पहुंचीं। गेट नंबर तीन के पास जब वह कार पार्क कर बाहर निकलने लगीं तभी एक युवक ने उनके पेट के पास पिस्टल लगा दी। इससे वह काफी डर गई। तभी उनकी सहेली नवनीत भी कार से बाहर आ गई। दोनों युवक उन्हें डराकर कार में बैठकर कालोनी नंबर-4 की ओर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी दूर निकल चुके थे। 

मामला संज्ञान में आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। मामले की छानबीन जारी है।  -हरजीत कौर, डीएसपी, ईस्ट डिवीजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें