फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: ज्वैलर के सीने और कर्मचारी की टांग में मारी गोली, सोने से भरा बैग लूटा

Thu, 30 Jan 2020 08:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फायरिंग में घायल दीपक कालिया और सुखपाल।
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव पांछटा में बस स्टैंड के पास स्थित एक ज्वेलर की दुकान पर आए कार सवार लुटेरों ने दुकान मालिक से सोने के आभूषण से भरा बैग छीन लिया और विरोध करने पर मालिक व उसके कारिंदे को गोली मारकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह ने मौके का दौरा किया। इससे पहले एसपी फगवाड़ा मनविंदर सिंह, डीएसपी सुरिंदर चांद ने भारी पुलिस फोर्स के साथ दौरा किया। एसपी मनविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायलों को पहले फगवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता मधुभूषण कालिया के करीबी रिश्तेदार दीपक कालिया की पांछटा में कालिया ज्वेलर्स के नाम पर दुकान है, जहां वो मनीचेंजर का काम करता था। वीरवार को दोपहर को जब वह दुकान में था और उसके साथ उसके पास काम करने वाला सुखपाल वासी नंगल ठंडल भी था। इतने में कार में सवार होकर कुछ युवक दुकान पर पहुंचे। 

एक युवक कार में बैठा रहा और तीन दुकान के अंदर आ गए। उन्होंने दीपक कालिया से नकदी व सोने के आभूषण वाला बैग पिस्तौल के दम पर छीन लिया। जब कालिया ने विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी, जो उनकी छाती में जा लगी और वह गिर गए। इसके बाद बदमाश कारिंदे की टांग में गोली मार फरार हो गए। घायलों को तुरंत फगवाड़ा के निजी अस्पताल में ले जाया गया। 
विज्ञापन


वहां से लुधियाना रेफर कर दिया गया। दीपक कालिया की हालत गंभीर है। लुटेरे कार में फरार होने में सफल हो गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। दोनों के घायल होने के कारण अभी तक लूट की रकम का खुलासा नहीं हुआ है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। अभी कुछ दिन पहले ही फगवाड़ा में भी ज्वेलर का काम करने वाले कारीगर से हथियारबंद लुटेरों ने पिस्तौल के दम पर करीब आधा किलो सोना लूटा था, जिसका कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें