फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दिनदहाड़े पीएनबी की शाखा में लूटपाट, गन प्वाइंट पर ले गए लाखों रुपये

Fri, 21 Sep 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
पीएनबी में लूट
विज्ञापन

हिसार के पेटवाड़ गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार दोपहर बाद बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े दो लाख 46 हजार 80 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने तीन फायर भी किए, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस को मौके से दो खोल बरामद हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही नारनौंद थाना प्रभारी व डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह सारी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, लेकिन बदमाशों द्वारा हेलमेट पहनने के चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े तीन बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश बैंक में घुसे। 

इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि तीसरे ने अपने मुंह कपड़े से ढांप रखा था। उन सभी के हाथों में पिस्तौल थी। उन्होंने पिस्तौल के बल पर बैंक के सभी कर्मचारियों और बैंक में आए करीब छह ग्राहकों को एक कोने में खड़ा होने के लिए कहा। कर्मचारियों में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने दो फायर भी किए। एक बदमाश बैंक के दरवाजे पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा सभी कर्मचारियों के ऊपर पिस्तौल ताने खड़ा रहा। तीसरे बदमाश ने कैशियर पर पिस्तौल तानकर कैश निकलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2.46 लाख रुपये लूट हथियार लहराते फरार हो गए बदमाश 

घटना के बाद तैनात पुलिस बल
कैशियर से 2 लाख 46 हजार 80 रुपए लेकर एक काले बैग में डाल लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मियों व ग्राहकों को धमकाया कि पीछा करने की कोशिश की तो जान से जाओगे। इसके बाद वे हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।  

घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने नारनौंद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नारनौंद के डीएसपी जोगेंद्र राठी व नारनौंद थाना प्रभारी साधु राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया। पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।  

20-25 साल के हैं तीनों बदमाश 
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। बदमाशों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच में है। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा  -जोगेंद्र राठी, डीएसपी, नारनौंद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें