फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लुटेरे बेखौफ: लुधियाना में तेजधार हथियार मार युवक से बाइक और बुजुर्ग महिला से पर्स छीना

Sun, 13 Nov 2022 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाका में बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो कारोबारी भाइयों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। एक भाई ने जब अपने लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायर किया तो लुटेरे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में लूट की वारदातें बढ़ रही हैं। लुटेरे बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस चंद लुटेरों को काबू कर पीठ थपथपाने में लगी है। महानगर के अलग-अलग इलाकों में लुटेरों ने एक युवक से तेजधार हथियार मारकर बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिया जबकि दूसरे मामले में बुजुर्ग से पैसों से भरा पर्स लूट लिया। कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन

 
थाना जमालपुर पुलिस ने रसीला नगर की गली नंबर छह निवासी बाला सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले तड़के ढाई बजे वह अपने दोस्त भूधन साहनी की मोटरसाइकिल पर दोस्त सरपंच कालोनी निवासी बाबू लाल के साथ नई दिल्ली से आए रिश्तेदार मोनू को लेकर रेलवे स्टेशन से घर आ रहा था। 

चंडीगढ़ रोड स्थित पुलिस कालोनी कट के पास मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाजू पर तलवार से वार कर दिया। नीचे गिरते ही बदमाश मोटरसाइकिल, दो हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में थाना साहनेवाल पुलिस ने साहनेवाल मॉडल टाउन की गली नंबर-1 निवासी सतवंत कौर (83) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को वह साहनेवाल दाना मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से 15 हजार रुपये निकलवाकर पैदल अपने घर लौट रही थी। मॉडल टाउन की गली नंबर एक में घुसते ही पीछे से आए लुटेरे ने धक्का मारकर गिरा दिया और पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में 15 हजार रुपये की नकदी, बैंक की कॉपी और अन्य दस्तावेज थे।

अमृतसर: लुटेरों ने दातर से हमला कर दो भाइयों को किया जख्मी
अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाका में बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो कारोबारी भाइयों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। एक भाई ने जब अपने लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायर किया तो लुटेरे मौके से फरार हो गए। फिलहाल जंडियाला थाने की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

पंकज जैन ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपने भाई नवीन जैन के साथ बिल्डिंग मैटीरियल का काम कर रहे हैं। शनिवार को वे दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इस बीच बाइक पर सवार होकर तीन युवक उनके पास पहुंचे। एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल पैसे निकालकर उनके हवाले करने की धमकी दी। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो दो लुटेरों ने दातर निकाल लिए उनके (दोनों भाइयों) के सिरों पर वार कर जख्मी कर दिया।

पंकज ने बताया कि वे दोनों भाई हमले में जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। गोलियां चलती देख लुटेरे बाइक से फरार हो गए। इसके बाद उनकी दुकान पर काम करने वाले मुलाजिमों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें