फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में फिर लूट, महिला से की मारपीट, सिग्नल के तार काट की वारदात

Wed, 10 Jul 2019 04:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
गरीब रथ एक्सप्रेस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को रोहतक में फिर बदमाशों ने निशाना बनाया। दो बदमाशों ने ट्रेन में सवार होने के लिए वामला स्टेशन पर सिग्नल के तारों को काटकर रोक लिया। 20 मिनट बाद चली ट्रेन के जी-10 कोच में दोनों सवार हो गए। इसके बाद एक महिला से 10 हजार रुपये से भरा पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। 

विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की चीखपुकार सुनकर जब तक कोच में सवार अन्य यात्री मौके पर पहुंचे इससे पहले ही बदमाश ट्रेन की चेन पुलिंग कर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गरीब रथ एक्सप्रेस सोमवार रात जयपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। 

ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने वामला स्टेशन के सिग्नल के तार काट दिए। रात करीब 1 बजकर 22 मिनट पर जब ट्रेन वामला स्टेशन पर पहुंची तो रेड सिग्नल देख ड्राइवर घनश्याम ने ट्रेन रोक ली। जीआरपी के अनुसार गरीब रथ ट्रेन खड़ी होने पर स्टेशन मास्टर ने विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी को सिग्नल देकर गुजार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी जब गरीब रथ रवाना नहीं हुई तो स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर से संपर्क किया। फिर स्टेशन मास्टर अधीनस्थों के साथ सिग्नल के प्वाइंट पर गए। यहां उन्हें सिग्नल के तार कटे हुए मिले। स्टेशन मास्टर ने लिखित मीमो ड्राइवर को देकर ट्रेन को रोहतक के लिए रवाना किया।

1 बजकर 48 मिनट पर ट्रेन वामला से रवाना होते ही बदमाशों ने जी-10 कोच में सवार दीपिका निवासी गुरुनानक एवेन्यू अमृतसर के साथ लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने उनसे 10 हजार रुपये से भरा पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। इससे उनके माथे पर चोट लग गई। 

शोर मचाने पर चेन पुलिंग कर भागे बदमाश
पीड़िता के शोर मचाने पर कोच में सवार अन्य यात्री मौके पर आने लगे तो बदमाश चेन पुलिंग कर ट्रेन से कूदकर भाग गए। उनके पीछे कोच में सवार अन्य यात्रियों ने शोर मचाया।

गरीब रथ एक्सप्रेस के अंदर महिला से लूट की सूचना से जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया। रात 2.38 बजे ट्रेन रोहतक पर पहुंची। यहां जीआरपी ने महिला का रेलवे अस्पताल में उपचार करवाया। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

गरीब रथ एक्सप्रेस में बदमाश महिला से रुपये से भरा पर्स छीनकर ले गए हैं। महिला की बदमाशों से छीना झपटी हुई है। मैंने अभी एमएलआर नहीं देखी है। बदमाशों ने ट्रेन में सवार होने के लिए वामला में सिग्नल के तार काटे हैं। वहां पर करीब आधे घंटे ट्रेन खड़ी रही। यह मामला काफी गंभीर है और बदमाशों की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। अंबाला सीआईए टीम को बदमाशों को दबोचने के लिए लगा दिया है।-धीरज सेतिया, एसपी जीआरपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें