फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: पटियाला में एक करोड़ की पुरानी करेंसी पकड़ी, पिस्तौल और कारतूस भी बरामद

Wed, 20 Mar 2019 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
बरामद पुरानी करेंसी के साथ पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देर शाम विशेष नाकाबंदी के दौरान पटियाला पुलिस ने वरना कार में सवार हरियाणा के तीन व्यक्तियों से एक करोड़ की पुरानी करेंसी पकड़ी है। इसके अलावा आरोपियों से 1.54 लाख की नई करेंसी 455 बोर की पिस्तौल व कई कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सिटी राजपुरा में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


साथ ही मामले की पूरी सूचना जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी कुमार अमित को देने समेत आयकर विभाग और इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट को भी दी जाएगी। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शाम छह बजे से आठ बजे सारे जिले में विशेष नाकाबंदी की गई थी।

डीएसपी राजपुरा मनप्रीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने मिड वे ढाबा मुख्य जीटी रोड राजपुरा के नजदीक हरियाणा की ओर से आ रही एक वरना कार को रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने गाड़ी पीछे मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में कंवरजीत सिंह निवासी गांव गऊपुर कुरुक्षेत्र, मुस्तकीम निवासी मौली जगरां और बलदेव कुमार निवासी रूप नगर अंबाला कैंट शामिल हैं।
विज्ञापन


 तलाशी में कार से एक करोड़ की पुरानी करेंसी, एक लाख 54 हजार की नई करेंसी, प्रतिबंधित 455 बोर की पिस्तौल, 13 कारतूस और 9 खोल बरामद हुई। बरामद पुरानी करेंसी में 85 लाख रुपये के 1000-1000 के नोट और 15 लाख रुपये के 500-500 के पुराने नोट हैं। 

एसएसपी ने बताया कि यह करेंसी अंबाला कैंट से लाई जा रही थी। कहां लेकर जाई जा रही थी और किस उद्देश्य से, फिलहाल यह जांच का विषय है। आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि पिस्तौल किसका है, क्योंकि इसका लाइसेंस आरोपी दिखा नहीं सके। अगर यह पिस्तौल इनका है, तो यह चुनावों के मद्देनजर डीएम के आदेश के मुताबिक जमा क्यों नहीं कराया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें