फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी, ऐसा ठग नहीं देखा होगा आपने!

Thu, 06 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा जाली कागजात पर 36 लोगों के नाम पर 44 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 44 लाख रुपये का लोन लेने के लिए दोस्त का सहारा लिया। वह उसे लोन दिलाने के लिए जाली कागजात बनाता रहा और कर्मचारी लोन पास करवाता रहा। 
विज्ञापन


कंपनी के फ्रॉड कंट्रोल डिपार्टमेंट के असिस्टेंट मैनेजर राजेश कुमार यादव ने जाली कागजात पर लोन के मामले का खुलासा होने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने कंपनी कर्मचारी नवीन, समर ठाकुर और 36 अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असिस्टेंट मैनेजर कुमार के अनुसार उनकी कंपनी का कर्मचारी नवीन फर्नीचर मार्केट सेक्टर-53 में फर्नीचर के लिए लोगों का लोन करता था। मई में उन्होंने नवीन द्वारा पास करवाए गए लोन की फाइल की जांच की तो उसमें जाली कागजात लगे पाए। उन्होंने नवीन द्वारा लोन की सभी फाइलों को चेक किया तो जांच में पाया कि 36 लोगों के जाली कागजात बनाकर नवीन ने 44 लाख रुपये का लोन पास करवा रखे हैं। 

कुमार के अनुसार नवीन ने लोन पास करवाने के लिए तीन से चार दिन पहले एक ही बैंक में अकाउंट खुलवाए हैं। इसके अलावा रविवार के दिन इन अकाउंट में सैलरी डाली है। जब उन्होंने लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और सैलरी स्लिप की जांच करवाई तो सभी फर्जी पाए गए। 25 मई को उन्होंने नवीन, समर ठाकुर और लोन हासिल करने वाले 36 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर नवीन, समर ठाकुर और 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें