फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदा करने वाली का कत्ल, उम्रभर रहेगा जेल में

Thu, 30 Jul 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के पैसे नहीं देने पर मां की हत्या करने के मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 21 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है। वारदात 21 मार्च 2014 गांव संगोहा की है।
विज्ञापन


विजयपाल ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई तरजीत शराब पीता था। 21 मार्च को तरजीत ने उसकी मां रेशमा देवी से पैसे मांगे, मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर तरजीत ने माता रेशमा के साथ विवाद शुरू कर दिया।

हालात इतने बिगड़े कि उसने डंडा उठाकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब वह उसे छुड़ाने के लिए गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सिर में डंडा लगने से उसकी माता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने विजयपाल की शिकायत पर तरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। मामला में अदालत में विचाराधीन था।

बुधवार को सीजेएम नरेंद्र कौर की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 21 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें