फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंडन को हटाने के लिए अमित शाह को लिखा पत्र, सलारिया से पुलिस ने की पूछताछ

Fri, 23 Nov 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी पर हुए बवाल के बाद सांसद किरण खेर गुट से जुड़े पार्षद भी काउंटर के लिए तैयार हो गए हैं। भाजपा के मौजूदा आठ पार्षदों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को हटाने की मांग की है। पत्र में हस्ताक्षर करने वाले पार्टी के एक पार्षद ने बताया है कि भाजपा अध्यक्ष पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, मेयर और पार्षदों की छवि खराब करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


 वे खुद पार्टी का टिकट चाहते हैं, इसलिए सभी बातों को मीडिया में लीक कर एक माहौल तैयार कर रहे हैं। इससे पार्टी को भारी नुकसान होगा। पार्षदों ने सवाल उठाया है कि यदि किसी आयोजन में कोई घटना हुई है और वहां पार्टी के पार्षद मौजूद हैं तो पार्टी अध्यक्ष को कम से कम उनसे बात कर घटना की जानकारी हासिल करनी चाहिए थी।

 उनसे बात किए बिना मीडिया में बयान दे रहे हैं कि इस मामले की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। यदि किसी आयोजन में कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है तो उस मामले को बढ़ाने के बजाय शांत कराना चाहिए, लेकिन पार्टी अध्यक्ष इसे मुद्दा बनाकर पार्टी के खिलाफ ही कार्य कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। लेटर में पार्टी के पार्षदों ने हस्ताक्षर कर कहा है कि पार्टी विरोधी कार्य करने पर संजय टंडन को पार्टी अध्यक्ष से हटाया जाए और नया अध्यक्ष लाया जाए, ताकि  2019 के चुनाव में फिर से भाजपा को जीत हासिल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलारिया से पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस ने सहदेव सलारिया समेत पार्टी में शामिल रहे कुछ अन्य अतिथियों से थाने सहित अन्य जगहों पर पूछताछ की। आरोपियों की तलाश समेत पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ में विभिन्न थाने के पुलिसकर्मी जुटे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सहदेव सलारिया से विस्तृत रूप से पूछताछ की गई। पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया कि सलारिया का आरोपियों से कनेक्शन कब से है। पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से पार्टी की शुरुआत से वारदात के बाद तक के घटनाक्रम से संबंधित सवाल-जवाब किए। 

एसएसपी ने फायरिंग की वारदात बारे में जानकारी देने से किया इनकार 
बुजुर्ग नीलम पाल सिंह के हमलावर आरोपी नीटा को गिरफ्तार करने के बाद एसएसपी हेडक्वार्टर, कम्युनिकेशन मिलिंद महादेयो दुंबरे ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। मीडिया ने एसएसपी हेडक्वार्टर से सेक्टर-26 के एफ बार में बीते सोमवार सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी के फायरिंग मामले में जानकारी मांगी, लेकिन उन्होंने मीडिया को जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। एसएसपी ने केवल पीठ थपथपाने के लिए प्रेसवार्ता कर शहर के गरमाए मामले से पल्ला झाड़ लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें