दो युवतियों में दोस्ती हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच इतना प्यार हो गया कि उन्होंनें चौंकाने वाला कदम उठाया दिया। युवती किशोरी को अपने साथ भगा ले गई। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है।
युवतियों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला पहली बार छोटे शहरों में देखने को मिल रहे हैं। दरअसल फतेहाबाद के एक गांव की नाबालिग लड़की व सिरसा की युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला देखने को मिला। परिवार वालों ने उनके रिश्ते को नहीं माना तो सिरसा की युवती फतेहाबाद की किशोरी को अपने साथ भगा ले गई।
पुलिस ने इस संबंध में सिरसा की युवती के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। फतेहाबाद में किसी युवती के दूसरी के साथ प्रेम में पड़कर भागने का यह पहला मामला है। इससे पहले भी लेस्बियन का एक मामला फतेहाबाद में आ चुका है।
टोहाना की दो युवतियों ने बकायदा पुलिस के सामने पेश होकर एक दूसरी से शादी रचाने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन बाद में पुलिस व परिजनों के प्रयासों से दोनों ने लड़कों से शादी करने की बात मान ली थी।