उन्होंने बताया कि सचिन पर रोहतक से 50 हजार, अंबाला से एक लाख, झज्जर से 50 हजार का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस ने भी उस पर एक लाख के इनाम की संस्तुति कर अधिकारियों को भेजी हुई थी। एसपी ने इनामी बदमाश को पकड़ने वाली टीम को सम्मानित करने की बात कही है।
सचिन को पकड़ने में इनका रहा योगदान
इंस्पेक्टर संदीप धनखड़, एएसआई तेजवीर सिंह, एसआई सज्जन सिंह, सिकंदर कुमार, एचसी गोरखा, एचसी विकास कुमार, सुरेंद्र कुमार, तकदीर सिंह।
इन वारदात को अंजाम देने की बात की स्वीकार
हत्या के मामले
- 2019 में साथियों के साथ मिलकर गद्दी खेड़ी में किसान रामपाल की गोली मारकर हत्या।
- 2019 में साथियों के साथ मिलकर आईटीआई बहादुरगढ़ के पास डंका निवासी मंधौठी झज्जर की गोली मारकर हत्या।
- 2018 में अंबाला के बाजार में ज्वेलर के यहां पर डकैती डालने का विरोध करने पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या।
- 2018 में सोनीपत के खेवड़ा में शराब ठेकेदार नंदा की गोली मारकर हत्या।
हत्या प्रयास के मामले
- 2019 में ठेकेदार मनोज पर गोली चलाई।
- -2018 में सोनीपत के पिनाना गांव में जसबीर को गोली मारी।
- 2018 में चंडीगढ़ के मणि माजरा में ज्वेलर पर चलाई गोली।