फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस की छात्रा का अपहरण, डाक्टरों ने किया थाने में हंगामा

Fri, 24 Feb 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की एक छात्रा के अपहरण का आरोप लगा डॉक्टरों थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर छात्रा की तलाश की। वहीं छात्रा करीब पांच घंटे बाद खुद लौट आई। छात्रा बगैर बताए अपने घर चली गई थी, लेकिन वहां पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन

गाजियाबाद के गोविंदपुरी निवासी जाकिर हुसैन पीएसी में दरोगा हैं। उनकी बेटी फातिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा है। बृहस्पतिवार को फातिया परीक्षा देकर बगैर किसी को बताए अपने घर चली गई। उसकी सहपाठी छात्राओं ने फातिया को तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी हॉस्टल के कमरे में रखा हुआ था। काफी तलाश करने के बाद छात्राओं ने फातिया के परिजनों से फोन पर बात की।
उन्होंने फातिया के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही। जिस पर छात्राओं ने मेडिकल के डॉक्टरों को इसके बारे में बताया। इसके बाद डॉक्टरों और छात्राओं ने मेडिकल थाने में हंगामा किया। छात्राओं ने फातिया की गुमशुदगी भी दर्ज कराई। वहीं शाम सात बजे छात्रा लौट आई। छात्रा ने बताया कि उसके घर पर ताला लगा हुआ था। इसलिए परिजनों को उसके आने की कोई जानकारी नहीं थी। इस मामले में पुलिस ने जांच कर मुकदमा खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें