महिलाएं ऊंचाइयां छू रही हैं, लेकिन कुछ पुरुषों को यह बर्दाश्त नहीं होता। महिला सरपंच की अखबार मे फोटो छपी तो पति हैवान बन गया। उसके बार उसने वो हरकत की कि गांव वाले हैरान रह गए। आपको भी शर्म आ जाएगी।
घटना पंजाब के अबोहर की है। महिला सरपंच किसी कार्यक्रम में गई और वहां क्लिक की गई उसकी फोटो अखबार वालों ने छाप दी। बस यह देखकर पति को गुस्सा आ गया और उसने महिला सरपंच की पिटाई कर दी। उसने पत्नी को इतना पीटा कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
महिला के मायके वालों ने उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। राजस्थान के थाना मटीली की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने शुक्रवार को अबोहर के सरकारी अस्पताल में आकर संतोष रानी के बयान दर्ज किए।