पीजीआई में ब्लड सैंपल लेने के बहाने महिला मरीज को बेहोश कर अश्लील वीडियो बनाने और 3 साल से रेप होने का मामला सामने आया है। आरोप, सीनियर लैब टेक्नीशियन पर लगे हैँ।
चंडीगढ़ में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि महिला के सबूतों की पुष्टि होने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। महिला ने पुलिस को आरोपी द्वारा किए गए व्हाट्सएप मैसेज व कॉल की रिकार्डिंग सौंपी है।
साइबर सेल जांच में जुटी
सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल केअनुसार पीड़िता द्वारा पीजीआई के सीनियर लैब टेक्नीशियन देवराज के खिलाफ लगाए रेप के आरोप की जांच की जा रही है। साथ ही महिला की ओर पेश किए सबूतों की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। मामले में जुड़े गवाह और सबूत की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।