फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप

Wed, 28 May 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नमक मंडी में राशन खरीदने आई महिला को कार सवार चार व्यक्ति उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद चारों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात करीब साढ़े आठ बजे नमक मंडी में सामान खरीदने के लिए आई थी। उसी समय चार व्यक्ति एक इंडिका कार में सवार होकर आए और उसे उठाकर ले गए।

उसे किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह महिला छुटकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। महिला ने बताया कि वह चार में से तीन व्यक्तियों को पहचानती है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी सूरजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान पर तरसेम लाल पुत्र कश्मीरी लाल वासी अमृतसरी गेट, वोहरा कालोनी फिरोजपुर, विनोद पुत्र तरसेम लाल, करणवीर पुत्र गुरचरण व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें