महिला ने अपने 3 बच्चो को घर में बने टैंक में डूबोकर मार डाला
एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ टैंक में छलांग लगा दी। डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई और परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई। घटना हरियाणा में झज्जर के गांव बड़ाना की है।
डीघल चौकी क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पहले एक एक करके अपने तीनों बच्चों को टैंक में फेंका। उसके बाद खुद भी कूद गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। इतना वे कुछ कर पाते, तीनों बच्चे दम तोड़ चुके थे।
वहीं, महिला नूतन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे नाजुक हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। मृतकों में मानवी 5 साल, प्रीति 2 साल, हार्दिक 3 माह शामिल हैं।
खबर लिखे जाने तक ये कदम उठाने की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, रात को खाना खाने के समय किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। वहीं घर में नूतन की ननद पिंकी की शादी की तैयारियां चल रही थी।