तीन महीने की बेटी को मारकर मां ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पति के पास विदेश जाना चाहती थी, लेकिन टेस्ट में फेल हो गई तो 3 महीने की बेटी को जहर देकर मार डाला और खुद भी पी लिया। घटना पंजाब के मोगा की है।
गांव मंसूरवाला कलां में टेस्ट में फेल होने से मां इस हद तक डिप्रेस हो गई कि उसने अपनी ही बेटी की जान ले ली। उसने बच्ची के दूध में पेस्टिसाइड मिला दिया। उसके बाद खुद भी जहर पी लिया।
मृतका की पहचान जसप्रीत कौर के रूप तें हुई। जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मासूम बेटी ने अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। जसप्रीत कौर की दो साल पहले ही बलविन्द्र सिंह से शादी हुई थी।