फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी बेटे की पत्नी पर अवैध संबंध बनाने को दबाव बनाता था ससुर, पुत्रवधू ने आत्मदाह कर दी जान

Mon, 27 May 2019 12:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। ससुर के कारण फौजी की पत्नी ने आत्मदाह करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना हरियाणा में सोनीपत जिले के एक गांव की है। एक गांव में 26 वर्षीय महिला ने घर में ही आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी पर ससुर बुरी नजर रखता था। दामाद फौज में होने के चलते बाहर रहता है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ससुर उसकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में ससुर के खिलाफ आत्महत्या करने को विवश करने का केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। फौजी बेटे की गैरमौजूदगी में ससुर शराब के नशे में उसकी बेटी को अपशब्द कहता था और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। ससुर उसकी बेटी को कहता था कि उसका पति तो साल में एक या दो बार घर आता आता है, ऐसे में वह उससे संबंध बना ले। बेटी ने उन्हें इस बारे में अवगत कराया था। उन्होंने बेटी के ससुर को कई बार समझाया भी, लेकिन वह अपने हरकतों से बाज नहीं आया।

इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने शनिवार रात को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता पड़ोस के लोगों को लगा तो वह उसकी बेटी को रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे, यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात वर्षीय बेटे के सिर से उठा मां का साया

महिला के आत्महत्या करने से उसके सात वर्षीय बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद से बेटे का रोकर बुरा हाल है। महिला का ससुर खेतीबाड़ी का काम करता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
 
महिला ने आग लगाकर आत्महत्या की है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर उसकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता था। जिसके चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- राजेश कुमार, थाना प्रभारी बरोदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें