यहां के नजदीकी गांव मीरपुर में एक तेरह वर्षीय मासूम के साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक 35 वर्षीय मजदूर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर स्थित एक फैक्टरी में वर्कर निवासी गांव मीरपुर ने बताया कि वह 19 तारीख को तबीयत खराब होने के कारण फैक्टरी में नहीं गया। उसने बताया कि उसकी तेरह वर्षीय लड़की गली में खेल रही थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो पड़ोस में रह रहे अरविंद्र कुमार हाल निवासी किराएदार गांव मीरपुर व मूलरुप निवासी बिहार के कमरे में से उसकी चीखें सुनाई दी।
उसने दरवाजा खटखटाया तो अरविंद्र वहां से भाग गया और वह शराब के नशे में था। जब अंदर गया तो उसकी बेटी खून से लथपथ थी।। 20 तारीख को उसकी बेटी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उसको लेकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया व मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी अरविंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।