बठिंडा के आदेश अस्पताल में बतौर लैब टेक्नीशियन काम करने वाली 24 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार देर रात को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान रायल एनक्लेव नजदीक आदेश अस्पताल भुच्चो निवासी महकप्रीत कौर पत्नी सिकंदर पाल सिंह के तौर पर हुई। विवाहिता ने अपने घर के कमरे में चुन्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
आत्महत्या करने के सही कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है लेकिन घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट के एएसआई मनफूल सिंह और समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर यादविंदर कंग, हर्षित चावला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मृतका के पति ने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिन से मानसिक तौर पर परेशान थी। इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। इसके चलते थाना कैंट पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।