एक मदरसे से अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात को कुरान और बच्चों को पढ़ाए जाने वाली किताबें चोरी मदरसे के पास के ढाबे के तंदुर में जला दिया। मामला हरियाणा के पानीपत के कुटानी रोड के पास पहलवान चौक स्थित एक मदरसे का है।
असामाजिक तत्वों ने रात को कुरान और बच्चों को पढ़ाए जाने वाली किताबें चोरी कर ली। लोगों ने इन किताबों को मदरसे के पास एक ढाबे के पास तंदुर में जला दिया।
घटना का पता सुबह चला जब ढाबे वाले ने तंदुर शुरू करने के लिए उसे खोला। सुबह जब लोग मदरसे में पहुंचे तो वहां कुरान और किताबें नहीं थीं। उन्हें पता लगा कि पास के ढाबे में उन्हें जला दिया गया है। मदरसे के लोग ढाबे पर पहुंचे और तंदुर से जले कुरान और किताबों के जले अवशेष निकाले।
तंदुर से जले कुरान और किताबों के जले अवशेष निकाले
जानकारी मिलने के बाद मदरसे के लोग ढाबे पर पहुंचे और तंदुर से जले कुरान और किताबों के जले अवशेष निकाले। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
बंद दुकान में चलता है मदरसा: कुटानी रोड पहलवान चौक के पास पिछले काफी समय से एक बंद दुकान है। इसमें कुछ बच्चे पढ़ने आते हैं। मुस्लिम सुमदाय के लोग यहां नमाज भी अदा करते हैं। मदरसे में आने वाले हाजी शरीफ ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने मदरसे से पवित्र कुरान और बच्चों को पढ़ाने वाली किताबें चोरी कर ली।
जब सुबह मदरसे में आए तो वहां कुरान और किताबें नहीं थी। पता लगा कि पास में एक ढाबे के तंदुर में उन्हें जला दिया गया है। इस पर समाज के लोगों शहजाद हुसैन, महमूद, अब्दुल माबूद, सर्फुद्दी ने इस घटना के लिए रोष जताया और पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल किए।