फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे की सीट पर बैठने को लेकर विवाद में छात्र का खौफनाक कांड

Thu, 08 Oct 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगे की सीट पर बैठने को लेकर दो छात्रों में झगड़ा इतना बढ़ा कि हाथापाई हो गई। इस बीच एक छात्र ने खौफनाक कांड कर दिया। उसने अपने बैग से चाकू निकाला और छात्र के पेट में घोंप दिया। यह देखकर क्लास में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स इधर-उधर भागने लगे, इसका फायदा उठाकर छात्र फरार हो गया। वारदात चंडीगढ़ में सेक्टर 29 के गर्वमेंट मॉडल हाई स्कूल में अंजाम दी गई। आनन-फानन में घायल छात्र को जीएमसीएच -32 ले जाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने दर्ज नहीं कराई शिकायत

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी बुलाया गया। घायल छात्र ने पुलिस को सारी जानकारी दी। उसने बताया कि सीट पर बैठने के लेकर उसके और दूसरे छात्र के साथ बहस हो गई।

इसी बीच उसने अपने बैग से चाकू निकाला और मार दिया। पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज कर लिए, लेकिन उसके परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

स्कूल ‌प्रिंसीपल राजेश कुमार ने कहा कि घटना काफी चौंकाने वाली है। आगे से बच्चों के बैग चैक किए जाएंगे, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें